अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव पर बात करते हुए ईरान संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने कहा है कि 14 सूत्रीय प्रस्ताव में शामिल ईरानी जनता के अधिकारों को स्वीकार किए बिना मौजूदा संकट का कोई दूसरा समाधान मौजूद नहीं है।
अहले बैत समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर क़ालिबाफ ने ईरानी जनता के अधिकारों को स्वीकार करना ही वर्तमान संकट का समाधान बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा: “14 सूत्रीय प्रस्ताव में बताए गए ईरानी जनता के अधिकारों को स्वीकार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।”
उन्होंने कहा कि इसके अलावा अपनाया गया कोई भी दूसरा तरीका पूरी तरह नाकाम होगा और लगातार असफलताओं का कारण बनेगा। ईरानी संसद के स्पीकर ने कहा कि जितनी अधिक देरी की जाएगी, अमेरिकी करदाताओं को अपनी जेब से उतनी ही अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।”
आपकी टिप्पणी